शेरघाटी: लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के हस्तक्षेप से लाभुक को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त।
बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र की प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक मीणा देवी को लंबे इंतजार के बाद आवास योजना की तीसरी किस्त की राशि प्राप्त हो गई। लाभुक को 40 हजार रुपये की अंतिम किस्त मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।जानकारी के अनुसार, मीणा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन किसी कारणवश तीसरी किस्त की राशि लंबे समय से लंबित थी।