उतरौला: उतरौला नगर पालिका परिसर में पहलगांव में हुए आतंकी हमले को लेकर आयोजित की गई शोक सभा
उतरौला (बलरामपुर) जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हाल ही में हुए आतंकी हमले में सैलानियों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर नगर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हमारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और हमले की कड़ी निंदा की गई। नगर