उतरौला: प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप चंद्र गुप्ता ने अवध क्षेत्र कार्यालय में बैठक में भाग लिया
22अप्रैल मंगलवार को लगभग दोपहर 2 बजे अवध क्षेत्र कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप चंद्र गुप्ता शामिल हुए। बैठक में अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे जिसमें संगठन के विस्तार एवं कार्य योजना पर चर्चा हुई।