बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरा सरैया की रहने वाली विवाहिता ने लिखित तहरीर देकर अपने पति सहित तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा निवासी मुंशी की पुत्री सारिका के साथ घटना घटित हुई।