चंदवारा: चंदवारा के बेंदी में स्थित 250 से 300 साल पुराना बरगद बना आस्था और प्रकृति का संगम, एक एकड़ में फैला ‘जीवित जंगल’
चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत में स्थित विशाल बरगद (वटवृक्ष) आज भी अपनी भव्यता और रहस्यमयी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित कर रहा है। लगभग 250 से 300 वर्ष पुराना यह विशाल वृक्ष एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और अपनी जटाओं के माध्यम से लगातार विस्तार कर रहा है।