पटेरा: भटिया गांव में खड़ी बाइक पर गिरा बिजली का खंभा, टला बड़ा हादसा, बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने
Patera, Damoh | Apr 2, 2026 पटेरा ब्लाक की ग्राम पंचायत भटिया के भटिया गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया,बस्ती में लगा बिजली पोल अचानक गिर गया,घर के बाहर खड़ी एक बाइक चपेट में आ गई,घटना के समय पास में बच्चे भी खेल रहे थे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया,स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण,तेज हवा से अचानक गिर गया।