कटंगी: सेलवा में पटवारियों ने अवैध दुकानों को 2 दिन में हटाने की चेतावनी, महिलाओं की शिकायत पर हुई कार्रवाई
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेलवा के डोंगरूटोला में सड़क की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त हो गया है। देसी-विदेशी शराब दुकान के सामने बनी अवैध दुकानों को हटाने के लिए पटवारियों ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। ग्राम सेलवा की महिलाओं ने एसडीएम और तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिलाओं ने बताया कि