नर्मदापुरम नगरपालिका अध्यक्ष ने रेन बसेरा का निरीक्षण किया, व्यवस्था का जायजा लिया और राहत सामग्री दी
बुधवार को करीब 6 बजे नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने रेन बसेरा का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। नगरपालिका की ओर से 25 तकिए, 25 कंबल और 25 गद्दे पर बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध कराए। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका शहरवासियों के लिए सुरक्षित और साफ़-सुथरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।