मुरैना नगर: मुड़ियाखेरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,लोहापीटा परिवार के तीन सदस्य घायल,जिला अस्पताल में किया भर्ती।
मुरैना क्षेत्र के मुड़ियाखेरा गांव के पास आज मंगलवार दोपहर अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रतिरामपुरा निवासी उपेंद्र लोहापीटा,पार्वती और लीला घायल हो गए। तीनों बाइक से मुरैना आ रहे थे। टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भर्ती कर इलाज जारी है।