गभाना तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाता सूची का वाचन कराया। इस दौरान मतदाताओं से फॉर्म-6, 7 और 8 भी प्राप्त किए गए। बरौली विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बैठकें आयोजित की गईं, जहां बीएलओ ने ग्रामीणों को सूची पढ़कर सुनाई और नामों की पुष्टि कराई।