मुरैना नगर: चोरपुरा गांव के पास तेज रफ्तार लोडिंग ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर,गंभीर घायल,जिला अस्पताल में इलाज जारी।
जिले के दिमनी विधानसभा के चोरपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय कृष्णा पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा रविवार दोपहर बाइक से बड़े गांव चौराहे से लौट रहा था। अंबाह रोड पर चोरपुरा के पास सड़क क्रॉस करते समय लोडिंग वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में वह घायल हो गया।परिजन उसे जिला अस्पताल लाए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया।पुलिस वाहन व चालक की तलाश कर रही है।