बिहार: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में बिहारशरीफ में चलाया गया विशेष वाहन जाँच अभियान।
Bihar, Nalanda | Feb 5, 2024 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जा रहा है।इसके तहत आज बिहारशरीफ हॉस्पिटल चौक एवं अम्बेर चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जाँच अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट,वाहन प्रदूषण, फिटनेस, बीमा, नाबालिग द्वारा वाहन चालन आदि की जाँच की गई।