बिहार: भूसट्टा मोहल्ला के पास से 15 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 5, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के भूसट्टा मोहल्ला के पास से 15 लीटर देसी शराब के साथ गोलू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बिहार थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भूसट्टा मोहल्ला से शराब के साथ गोलू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर उत्पाद अधिनियम की कई सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।