बिहार: समाहरणालय में जिलाधिकारी ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील में 18 मामलों में की सुनवाई
Bihar, Nalanda | Feb 5, 2024 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा सोमवार को समाहरणालय में 18 मामले की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया है तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।