मुरैना नगर: सैलटेक्स बैरियर के पास हाईवे पर रॉन्ग साइड से आई कार ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर आज सेलटैक्स बैरियर के पास रोंग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने गडोरापुरा निवासी 38 वर्षीय धर्मवीर उर्फ बंटी गुर्जर को टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर घायल हो गया।परिजन उसे सोमवार दोपहर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।