कान्हाचट्टी: हरहद मोड़ पर स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी, एक युवक की मौत, दो घायल, चालक फरार
राजपुर थाना क्षेत्र के बड़वार गांव और हरहद मोड़ के बीच बड़वार ढोंढा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान महाराजगंज निवासी बिरजू भुईयां के 25 वर्षीय पुत्र सुनील भुईयां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनील अपने दो साथियों के साथ दादपुर से कान्हाचट्टी रिश्तेदारी जा रहा था। हरहद मोड़ के