पोरसा: पोरसा में 26 जून को निकाले जाएंगे ताजिए, तैयारियां पूर्ण
Porsa, Morena | Jun 23, 2026 पोरसा में 26 जून को निकाले जाएंगे ताजिए, तैयारियां पूर्ण पोरसा। मोहर्रम पर्व को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष यूनिस खां पठान ने बताया कि 23 जून को आलम उठाए जाएंगे, जबकि 25 जून की रात्रि में ताजियों का गश्त कार्यक्रम होगा। 26 जून को ताजिए शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए कर्बला पहुंचेंगे।