मंदसौर: Safe Click 2.0 अभियान: मंदसौर SDOP ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश,ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील
मंदसौर जिले में Safe Click 2.0 अभियान के तहत एसडीओपी कीर्ति बघेल ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया,उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल पर बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी ,साथ ही साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की,