मुरादाबाद: छज्जलैट थाना क्षेत्र में जंगल से लकड़ी लेने गए बच्चे को सांप ने काट कर किया घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
छज्जलैट थाना क्षेत्र में आजम नाम का बच्चा जंगल से लकड़ी लेने के लिए गया था तभी उसके जंगल में जहरीले सांप ने काटकर घायल कर दिया जिसको आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल आजम के चाचा सद्दाम ने जानकारी में बताया आजम के मां बाप का काफी सालो पहले देहांत हो चुका है। आजम अपने 5 बहनें के साथ रहता है।