मुरादाबाद: मुरादाबाद में भाजपा सांसद प्रत्याशी लेडीज़ टॉयलेट यूज़ करने से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
मुरादाबाद के बुद्धिविहार इलाके में मुरादाबाद और संभल भाजपा कंडिडेट के समर्थन में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करने पहुँचे थे, जहां पर पंडाल के बाहर महिलाओं के लिए अस्थाई टॉयलेट खड़े किये थे, जिन पर साफ तौर से महिलाओं के लिए लिखा भी गया था लेकिन संभल से भाजपा कंडीडेट परमेश्वर लाल सैनी लघुशंका के लिए महिला टॉयलेट में चले गए।