मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार टेंपू ने मारी बाइक में टक्कर बाइक से गिरकर मां बेटे दोनों हुए घायल।
थाना मझोला इलाके के लकड़ी फजलपुर रोड पर तेज रफ्तार टेंपो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार भगवानदास नाम की महिला और रोहित नाम का युवक टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनो घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। घायल रोहित ने बताया वह अपनी मां भगवानदास के साथ रिश्तादारी से वापस अपने घर आ रहा था जहा रास्ते में यह हादसा हो गया है।