मंदसौर: सीतामऊ फाटक क्षेत्र में सीवरेज कार्य बना परेशानी, कीचड़ में फंस रहे वाहन गिर रहे लोग
मंदसौर के वार्ड 26 और 39 में चल रहे सीवरेज परियोजना कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढों की उचित भराई नहीं किए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावड़ी कला क्षेत्र में कीचड़ और धंसी सड़क के कारण वाहन फंस रहे हैं तथा लोग गिरकर घायल हो रहे हैं,घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,