लोडोडीह स्थित कल्याण अस्पताल प्रांगण में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद भाजपा नेता डॉ.विजय सिंह गागराई ने अस्पताल प्रांगण में फलदार व छायादार पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी को पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ पौधों के महत्व के बारे में भी बताया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।