बदायूं: बिलहत गांव के निकट दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार चौकीदार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | May 4, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बिलहत गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चौकीदार राणा सिंह को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह 8:00 बजे के आसपास पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। राणा सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। तो परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राणा सिंह के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।