गिरिडीह: गिरिडीह में पेट्रोल-डीजल के लिए मची होड़, भंडारीडीह समेत कई पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
गिरिडीह में पेट्रोल और डीजल का संकट अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही भंडारीडीह समेत शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बाइक सवार से लेकर कार चालक तक घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई जगहों पर स्थिति इतनी खराब हो गई कि लोगों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।