धौरहरा: नयागांव में सेमल के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, मचा हड़कम्प, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
वन रेंज धौरहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नयागांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब केले के खेत से निकल कर तेंदुआ सेमल के पेड़ पर चढ़ गया।सेमल के पेड़ पर तेंदुआ चढ़ता देख अफरा तफरी मच गई। और तेंदुआ होने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर आज मंगलवार को दोपहर 1:30 वायरल कर दिया है।ग्राम प्रधान ने वन विभाग को दी सूचना।