शाहपुरा: भेड़ाघाट में चरखी दुकान संचालक पर चाकू-रॉड से हमला, पीड़ित पहुंचे एसपी ऑफिस, घटना सीसीटीवी में कैद
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर में गन्ने का ठेला चलाने वाले युवक पर 8-10 लड़कों ने चाकू और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचे और एएसपी सूर्यकांत शर्मा को शिकायत सौंपी। गोपालपुर निवासी सचिन यादव और दीपक झरिया ने बताया कि वे धुआंधार रोड के पास चरखी का ठेका लेकर काम करते हैं।