बदायूं: बिनावर गांव की हीरो एजेंसी के पास बाइक सवार पिता-पुत्र कैंटर के नीचे दब गए, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | May 30, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बिनावर गांव के हीरो एजेंसी के पास बाइक सवार 50 वर्षीय रामविलास व 20 वर्षीय उनका पुत्र यशपाल कैंटर के नीचे आ गए। जिससे पिता पुत्र दोनों कैंटर के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची बिनावर पुलिस ने वमुश्किल पिता पुत्र को कैंटर के नीचे से निकला और जिला अस्पताल भिजवाया। उनकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है।