दरभंगा: माधेश्वर परिसर में जानकी नवमी की पूर्व संध्या पर MSU द्वारा दीपोत्सव व महाआरती का आयोजन
दरभंगा के माधेश्वर परिसर में जानकी नवमी की पूर्व संध्या पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य ने कई बातों की जानकारी शुक्रवार की शाम 7:45 पर देते हुए बताया कि 21000 दीपों को हम लोगों ने जलाया है और महाआरती का भी आयोजन है।