बालाघाट: करंट लगने से माँ की मौत, दो मासूम बच्चों का उजड़ा सहारा
मंजूलता के पति मनोज गौतम का निधन 2 वर्ष पहले हुआ है। मंजू लता के परिवार में दो बच्चे हैं। जिनमे लड़की 9 वर्ष की है और लड़का 7 वर्ष का है। पति की मृत्यु के बाद मंजूलता अपने ससुर देवर देवरानी के साथ संयुक्त परिवार में ही रहती थी और खेती किसानी करती थी। इन दिनों खेत में रबी की फसल लगाई गई थी। 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे करीब कृषि कार्य करने के लिए मंजू लता अपने खेत