चौसा थाना क्षेत्र के चौसा क्लॉथ मार्ग पर भवनपुरा ओला मोड़ के पास रविवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जख्मी हो गए थे। इस दौरान एक युवक शीतल कुमार की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।