बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत, बिजली व्यवस्था हुई ध्वस्त, राहत कार्य जारी
बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवा के चलते क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सुबह से ही उपभोक्ताओं को बिजल