डंडई: डंडई के विदेशी बांध टोला में पेयजल संकट, 20 दिनों से बंद जलमीनार पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पानी के लिए मचा हाहाकार
Dandai, Garhwa | May 24, 2026 डंडई । भीषण गर्मी के बीच डंडई प्रखंड के लवाहीकला पंचायत स्थित विदेशी बांध टोला में पेयजल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। टोला का जलमीनार पिछले करीब 20-25 दिनों से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जलमीनार स्थल