नागौद: सिद्धनाथ गोवराव कला मंदिर चोरी कांड का खुलासा, थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम का हुआ सम्मान।
Nagod, Satna | Jul 2, 2026 उचेहरा। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सिद्धनाथ गोवराव कला स्थित भोलेनाथ एवं माता पार्वती मंदिर में हुई घंटों की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले का पर्दाफाश करने पर थाना प्रभारी उचेहरा एवं उनकी पूरी पुलिस टीम का ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया।पुलिस के द्वारा की गईं इस कार्यवाही के चलते क्षेत्र वासियो के बीच विश्वास बढ़ा हैं।