जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शुक्रवार को जनपद के तटबंधों एवं बाढ़ बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अयोध्या बाईपास के पास एनएचएआई द्वारा किए गए निर्माण के कारण मुख्य नदी की धारा टेढ़ी नदी की ओर मुड़ने से बढ़े जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण में पाया गया कि बढ़े हुए डिस्चार्ज के कारण भौसिया पंप नहर के अपस्ट्रीम क्षेत्र में दबाव बना हुआ है। वहीं ग्राम पकड़ी संगम, अर्जुनपुर के पास लगभग तीन किलोमीटर नीचे जमीनी कटान हो रही है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ खंड द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में कटान स्थल तटबंध से लगभग 300 मीटर दूर है तथा तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।
बस्ती मेरी जान है । बस्ती DM Basti कप्तानगंज विधानसभा बस्ती
Harraiya, Basti | Jul 24, 2026