जनपद में कबूतरबाजी और विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला गुरुवार दोपहर 3:30 बजे सामने आया है। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को दुबई भेजने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़पने, जाली वीजा व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप एक पति-पत्नी पर लगे हैं।