बालोद: 3 मौतों के बाद भी BSP खदान समूह के मुख्य प्रबंधक जिम्मेदारी से बचते नजर आए, बोले- पालिका की पाइपलाइन का अंदाजा नहीं था
Balod, Balod | May 13, 2026 दल्लीराजहरा सीवरेज हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद BSP खदान समूह के मुख्य प्रबंधक आरबी गहरवाल का बयान सामने आया है। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि रिपेयर वर्क पूरी सावधानी के साथ किया जा रहा था और करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। जमीन के अंदर से गुजर रही पालिका की पाइपलाइन के ढहने का अंदाजा किसी को नहीं था।