पन्ना: पन्ना में 'अक्ती' की धूम: पेड़ों की छांव में गूंजी शहनाई, बच्चों ने रचाई गुड्डे-गुड़ियों की शादी
Panna, Panna | Apr 21, 2026 आज बुंदेलखंड के पन्ना में अक्षय तृतीया यानी 'अक्ती' की अनूठी धूम दिखी। यहाँ की गलियों में बच्चों ने लोक संस्कृति के रंग बिखेरते हुए पेड़ों के नीचे गुड्डे-गुड़ियों का विवाह रचाया। पूरी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस मासूम शादी ने बड़ों को बचपन की याद दिला दी। खेल-खेल में संस्कारों को सहेजने की यह परंपरा आज भी जीवंत है।