मालथोन: सिस्टम की लापरवाही से भीगा 'अन्नदाता' का अनाज, बेटी की शादी छोड़ 12 दिन से बारदाने का इंतजार कर रहा किसान
Malthon, Sagar | May 4, 2026 मालथौन मप्र सरकार के दावों के विपरीत मालथौन खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। यहाँ समर्थन मूल्य पर चना-मसूर बेचने आए सैकड़ों किसान पिछले एक सप्ताह से खुले आसमान के नीचे डेरा डाले हुए हैं। विडंबना देखिए कि जिस अन्नदाता के अनाज से देश का पेट भरता है, वही अनाज आज बारिश की भेंट चढ़ रहा है और किसान बेबस खड़ा है। र