मथुरा: वृंदावन को जाम से मिलेगी मुक्ति, सिविल सोसाइटी ने संभाला मोर्चा, ई-रिक्शा चालकों को सिखाया ट्रैफिक का पाठ
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वृंदावन में लगातार बढ़ती ट्रैफिक की समस्या और आए दिन लगने वाले लंबे जाम से हर कोई परेशान है। इसी समस्या का समाधान खोजने और शासन-प्रशासन का हाथ बंटाने के लिए रविवार को वृंदावन सिविल सोसाइटी के सदस्य सड़कों पर उतरे। संस्था की ओर से प्रेम मंदिर क्षेत्र में एक दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया