हुज़ूर: जीतू पटवारी के साथ हुई घटना पर करे कार्रवाई,कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक
Huzur, Bhopal | Aug 8, 2024 भोपाल कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान देते हुए कहा कि -6 अगस्त को इंदौर में कांग्रेस के सत्याग्रह को जिस बर्बरता से कुचला गया,और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के साथ जिस तरह की बर्बर मारपीट की गई,यह बहुत दुखद है| हम लोगों ने डायरेक्टर जनरल पुलिस को ज्ञापन दिया हैं| जिन लोगों ने यह मारपीट की है उन पर कार्रवाई करें|