शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां बारिश के कारण अस्पताल की छत से पानी टपक रहा है। 21 विशेषज्ञ डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन केवल 7 ही हैं। सोनोग्राफी और एक्स-रे कक्ष ताले से बंद हैं। 15 दिन में सुधार न होने पर घेराव की चेतावनी दी गई है।