रघुराजनगर नगरी: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
सतना, 28 जून। जिले में 28 से 30 जून तक चलाए जा रहे पल्स पोलियो विशेष अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। अभियान के पहले दिन रविवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण बूथ पहुंचकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान उन्हों ने 0-5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने की ख़ास अपील।