गढ़वा: गढ़वा के गुर्दी गांव बिजली करंट की चपेट में आईं दादी-पोती, समय रहते कनेक्शन काटने से बची जान
Garhwa, Garhwa | Jul 5, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव में रविवार को बिजली करंट लगने से दादी और पोती घायल हो गईं। घायलों में 70 वर्षीय गुलजारी बीबी (पति स्व. हबीब अंसारी) तथा 17 वर्षीय रूखसाना खातून (पिता इलियास अंसारी) शामिल हैं। दोनों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुलजारी बीबी कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए घर के बाहर बंधे अल्युमिनियम तार