जबलपुर: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम अब रानी दुर्गावती एयरपोर्ट होगा, मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एलान।
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर बुधवार सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर में एक बड़ा एलान किया है।""अब जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को 'रानी दुर्गावती एयरपोर्ट' के नाम से जाना जाएगा।" इस नाम परिवर्तन के लिए मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही भारत सरकार और केंद्रीय उड्डयन मंत्री को आधिकारिक सिफारिश भेजने जा रही है।"