उधवा: मोहनपुर में राम कथा ज्ञान यज्ञ के लिए कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में कमिटी की ओर से नौ दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे गाजे-बाजे के साथ कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलशयात्रा निकाली गई। जो उधवा चौक,पाकीजा मोड़,भुदेव मंडल टोला नदी घाट में पहुंचकर कलश में जल भरकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।