नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या 7 में विजय साह पर चाकू से हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी अबुलैश मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अबुलैश ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना के समय वह शराब के नशे में था और उसने पुराने रंजिश के कारण यह वारदात अंजाम दी। अबुलैश मियां और विजय साह पहले दोस्त थे।