मैनपुरी शहर के खरगजीत नगर मोहल्ले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पिता के साथ ऋषि आश्रम घूमने गए पांच वर्षीय मासूम आरव उर्फ शनी की लोहे का भारी गेट गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।