बीना: सागर फटक अंडरब्रिज में तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने कार चालक पर किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Jul 3, 2026 स्कूटी सवार 30 वर्षीय दीपक पिता हरीश निवासी गांधी वार्ड जो शुक्रवार को स्कूटी से अपने घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गया। वहीं स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अवस्था में स्कूटी सवार जीआरपी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।