कोल: हरदुआगंज में पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, अन्य 4 गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jan 10, 2025 अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के कलाई बंबा के पास पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच मुठभेड़ वहो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके कारण बदमाश घायल हो गया अन्य चार बदमाशों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर पुलिस ने घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। मामलों को लेकर पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।